गायत्री परिवार ने आनंदम टाउनशिप में कराया सामूहिक तर्पण
धर्म
10-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में पितृपक्ष के पावन अवसर पर आनंदम टाउनशिप में गायत्री परिवार छिन्दवाड़ा द्वारा विशेष तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहशील समन्वयक हेमन्त माहोरे ने बताया कि कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पितरों की मुक्ति एवं शांति के लिए जल तर्पण कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कर्मकांड एवं प्रवचन प्रज्ञावान गणेश चांदवंशी जी द्वारा किया गया। संगीत एवं मंच संचालन धर्मवीर माहोरे, राजू बिंदवारी, अनिता सूर्यवंशी, रविता सूर्यवंशी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से राजेन्द्र माहोरे, दुर्गेश बगादरे, दीनानाथ पवार, रामनाथ विश्वकर्मा, श्रीदेव साहू, दिलीप नागवंशी, दुर्गेश डेहरिया, संजय साहू, गिरीश दूबे, रितेश मांधाता, राजेन्द्र नायक सहित अनेक धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे। गायत्री परिवार ने बताया कि तर्पण का अर्थ ही है - जिससे पितर तृप्त हों। यह देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण से मुक्ति का माध्यम है। निःशुल्क आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर पुण्य लाभ अर्जित किया।