Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्टार्टअप कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखा उद्यमिता और रोजगार सृजन

स्टार्टअप कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखा उद्यमिता और रोजगार सृजन
शिक्षा
10-Oct-26
 
इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

छिंदवाड़ा अपडेट

आयुक्त तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय इनक्यूबेशन, स्टार्टअप एवं उद्यमिता कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. शेषराव यादव ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए नए विचारों पर काम करने और छोटे स्तर से शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। श्री अजय सक्सेना ने अनुशासन, परिश्रम और प्रभावी योजना को व्यवसाय की सफलता का आधार बताया। श्री विजय पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्टअप योजनाओं और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

युवा उद्यमी अजय सिंह राजपूत ने विज्ञापन, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के व्यावहारिक पहलुओं पर अनुभव साझा किए, जबकि मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर अमर सिंह ने सफल व्यवसाय में संचार कौशल और प्रभावी संवाद का महत्व बताया। शासकीय महिला पॉलिटेक्निक ग्वालियर के प्राचार्य डॉक्टर ए ए सिद्दीकी ने स्टार्टअप और इनक्यूबेशन पर अपने विचार साझा किया। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र से ओजस्विनी काले ने मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को बताई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान को व्यवसाय के अवसर में बदलने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. शेषराव यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अजय सक्सेना तथा विशेष अतिथियों श्री विजय पांडे, श्री भारत घई, श्री धर्मेंद्र मिगलानी और श्री राकेश माइकल पहाड़े का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

प्राचार्य डॉ. आलोक यादव ने कहा कि  “कौशल को अवसर बनाएं, विचारों को नवाचार में बदलें और नौकरी तलाशने के साथ रोजगार देने का संकल्प भी लें।” तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि अपने कौशल से समस्याओं का समाधान करना और रोजगार के अवसर सृजित करना भी है। कार्यशाला में बिजनेस आइडिया, व्यवसाय मॉडल, नवाचार और स्वरोजगार से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय श्रीमती नीलम खासकलम ने किया। आयोजन में शाइस्ता मंसूरी, ओम कटकवार, स्वाति चौरसिया, ममता बघेल, आकांक्षा बनकर, राधेश्याम सनोदिया एवं अर्चना तिवारी का सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन ाकेश कावरे ने किया।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!