Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी शारदीय नवरात्र की शुभकामनायें

 कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी शारदीय नवरात्र की शुभकामनायें
राजनीति
10-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिले व नगरवासियों को शारदीय नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी। शक्ति की आराधना के पावन पर्व की शुभकामनायें देते हुये नेताद्वय ने कहा कि माता रानी सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लेकर आयें ऐसी कामना है।

नेताद्वय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि माता रानी के नौ रूपों की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र सभी के जीवन में नई रोशनी का संचार करने के साथ ही समस्त कष्टों का नाश करेगी। उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा कि मातारानी की कृपा समस्तजनों पर सदैव बनी रहे व अक्षय सुख, शांति और यश वैभव प्रदान करें। शक्ति की आराधना का यह पावन पर्व सभी हर्षाेल्लास व पूजन अर्चन कर मनायें। उन्होंने मातारानी से प्रार्थना की कि मां दुर्गा सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करें। हमारे छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिलेवासियों को धन, वैभव व सौभाग्य की प्राप्ति हो। 
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!