सांसद ने धरमटेकड़ी में कर पौधरोपण कर मॉर्निंग वाक ग्रुप के सदस्यों से की चर्चा
छिंदवाड़ा
30-Aug-26
छिंदवाड़ा

शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा करने के लिए प्रयासरत सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से ही छिन्दवाड़ा शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वहां स्थित पार्कों और खुले स्थानों में पौधरोपण कर लोगों को शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील कर रहे है। इसी क्रम में सांसद श्री साहू ने रविवार की सुबह छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 10 के बूथ क्रमांक 89 धरमटेकड़ी में मॉर्निंग वाक ग्रुप के साथ पौधारोपण कर मॉर्निंग वाक ग्रुप के सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मॉर्निंग वाक ग्रुप के सभी सदस्यों अपील की है कि आइए हम सभी अपने शहर को मिलकर संवारें, हरियाली बढ़ाएं, और पर्यावरण को बचाएं। इस दौरान उन्होंने मॉर्निंग वाक ग्रुप के साथियों एवं वार्डवासियों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा विकास कार्यों को लेकर आत्मीय चर्चा की और उनके सुझाव सुने। साथ ही सभी साथियों के साथ शरद पंप पलिया एवं नानू मामा का जन्मदिन दिन भी मनाया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, पार्षद सुरेश उईके, मंडल महामंत्री कमलेश कवरेती, प्रभुनारायण नेमा, मिलाप चौहान, प्रदीप सारेठा, दीपक नकाड़े, अनुपम दुबे, बबलू बागरे, रंजीत सूर्यवंशी, दीपक चौरसिया, शशांक चंदेल, राहुल अग्रवाल, अखिलेश नेमा, शशांक सिंह मंडरा, शैवाल खान, ऋषभ जैन, रूपल अग्रवाल,हितेश साईं, कुलदीप वीर, डिंपल वीर, रितेश जैन, मूलचंद साहू सहित स्थानीय वार्डवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।