Home News Helpline Classified Jobs About Contact

साहू समाज समर्पण संस्था ने रक्षाबंधन पर पेड़ों को बाँधा रक्षा सूत्र

साहू समाज समर्पण संस्था ने रक्षाबंधन पर पेड़ों को बाँधा रक्षा सूत्र
छिंदवाड़ा
30-Aug-26

छिंदवाड़ा

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से,साहू समाज समर्पण संस्था के सदस्यों ने विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सदस्यों ने बटगिरी, अतरबाड़ा, छिंदवाड़ा में पेड़ों को रक्षा सूत्र बाँधकर उनकी रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और रक्षा का पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने का भी अवसर है। जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को पेड़-पौधों की रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर,एक पेड़ माँ के नाम, अभियान के तहत बटगिरी अतरबाड़ा में पौधरोपण भी किया गया।  कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों को बचाने के लिए जनजागरूकता फैलाएंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे 

कमलेश साहू (शिक्षक), छगन साहू, बोरिया, अशोक साहू (होमगार्ड), संजय साहू, नितिन साहू, सुभाष साहू, नीरज साहू, जितेंद्र पप्पू साहू, जितेंद्र साहू, जमुना साहू, रंजन साहू, भगवान दास साहू एवं रामप्रसाद साहू सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।


Share News On