बजरंग सेना व्यायाम शाला में मना भुजलिया मिलन समारोह
छिंदवाड़ा
30-Aug-26
छिंदवाड़ा

हिंदू आस्था, संस्कृति परंपरा एवं समरसता के इस पावन उत्सव में श्री बजरंग सेना व्यायाम शाला द्वारा श्री हनुमान मंदिर जनता कालोनी में भव्य भुजलिया मिलन समारोह आयोजित किया गया।’इस दौरान वरिष्ठजनों द्वारा अखाड़े की पूजन पाठ कर मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया। व्यायाम शाला के युवाओं ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर अपनी कला दिखाते हुए सभी को आनंदित कर दिया सभी युवाओं द्वारा पुष्पमाला से समस्त अतिथि गणों का भव्य स्वागत किया गया एवं सभी ने एक दूसरे को भुजलिया पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करी।
इस भव्य आयोजन में चौधरी चंद्रभान सिंहजी, रमेश पोपली जी, विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी, गुरु प्रसाद धुर्वे जी, अजय सक्सेना, भरत घई, वैजू जयसवाल, विवेक फोफली, सुनील सिंधिया, गोविंद युवनाती, अरुण शर्मा, हरिओम सोनी, संतोष राय, इंद्रजीत सिंह बैंस, रामेसिंह चौधरी, गुल्लू पटेल, अरुण गदरे, जोगेंदर राजपूत, संजय झांझरी, शशिकांत वर्मा, राजू मिश्रा, हिमाचल सिंह ठाकुर, छोटू पांडे, डॉ राजू चौधरी, शंकर बरर्मैया, संतोष डेहरिया, नरेंद्र बैंस, सुनील डेहरिया, उदय राम गौहर, देवेंद्र सूर्यवंशी, इंद्रजीत पटेल, सुमित दीक्षित ,राहुल पाल, रानू वंशकार, अंबर साहू, निकेश शर्मा, संजय दुबे, संदीप राजपूत, जीतू तिवारी’शैलेंद्र मालवी, मनोज वंशकार, प्रवीण गुप्ता आदि सैकड़ो की संख्या में लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए।