Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मंत्रियों से मुलाकात कर सांसद ने विकास परियोजना शुरू करने की मांग

मंत्रियों से मुलाकात कर सांसद ने विकास परियोजना शुरू करने की मांग
राजनीति
22-Sep-26
महाविद्यालयों, सांदीपनी विद्यालय, स्कूल भवनों सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर की चर्चा

जिला चिकित्सालय में एसएनसीयू में 40 बेड बढ़ाने और रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति को लेकर की उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात

भोपाल प्रवास के दौरान सांसद ने पंचायत मंत्री पहलाद पटेल, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री इंदर सिंह परमार से भी की मुलाकात    

छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों को लेकर लगातार प्रयत्नशील और कृतसंकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान दुसरे दिन उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत मंत्री पहलाद पटेल, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री इंदर सिंह परमार से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात करते हुए उनसे चिला चिकित्सालय में एसएनसीयू में 40 बेड बढ़ाने और रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति को लेकर चर्चा की है। सांसद श्री साहू ने पंचालय मंत्री पहलाद पटेल से मुलाकात करते हुए बिछुआ के ग्राम गुलसी से अम्मूटोला पहुंच मार्ग में पड़ने वाले नाला एवं नदी में पुलिया निर्माण की स्वीकृति का निवेदन किया हैं।  

सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात करते हुए बिछुआ के ग्राम गंजी दवामी में प्राथमिक शाला भवन, मोहखेड़ में सांदीपनी विद्यालय, ग्राम पंचायत रोहनाखुर्द के ग्राम गगई में नवीन प्राथमिक शाला भवन,चांद के ग्राम शहपुरा में शासकीय हाई स्कूल भवन, परासिया के ग्राम पंचायत पलटवाड़ा में शासकीय उच्च्तर विद्यालय में बाउंड्रीवॉल निर्माण, हर्रई के ग्राम अतरिया में हायर सेकेण्डरी विद्यालय का भवन निर्माण की स्वीकृति का निवेदन करते हुए पत्र सौंपें है। 

सांसद श्री साहू ने उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री इंदर सिंह परमार से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा में शासकीय स्वशासी महाविद्यालय की स्वीकृति के साथ ही ग्राम चावलपानी में भी शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने का निवेदन है। इसी के साथ ही शासकीय महाविद्यालय तामिया में बीसीए संकाय प्रारंभ करने के साथ ही विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की स्वीकृति प्रदान करने महाविधालय में स्टॉफ की कमी पूरी करने एवं छात्रावास का निर्माण सहित अन्य मांगों पर चर्चा करते हुए पत्र सोंपा है।    

सांसद ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी प्रमुख मांगे  

सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री व लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के प्रमुख विकास कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए विकास कार्यों में सहयोग का निवेदन किया और कुछ प्रमुख पत्र भी सौंपे है। सांसद श्री साहू ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय में रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति की मांग भी प्रमुखता से रखी है, साथ ही यहा पर स्थित एसएनसीयू में 40 बेड बढ़ाने का निवेदन भी किया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को बताया कि जिला चिकित्सालय में रेडियोलाजिस्ट नहीं होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं एसएनसीयू में वर्तमान में 10 बेड ही उपलब्ध है यहा पर गंभीर बच्चों की संख्या बढ़ने से एक मशीन में 3 बच्चों को रखा जा रहा हैं। विगत दिनों ओव्हरलोड, बिजली, पानी सुरक्षा का ऑडिट नहीं होने के कारण अग्नि कांड भी हुआ था।

सांसद ने उपमुख्यमंत्री को दी 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी  

सांसद बंटी विवेक साहू ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का प्रतिदिन 100 दिन तक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दूरस्थ अंचलों के गांवों में प्रतिदिन शिविरों के माध्यम से सैकड़ों मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से दोनों जिलों में विकास कार्यों को लेकर हर संभव सहयोग का निवेदन किया है। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल  ने भी सांसद बंटी विवेक साहू को दोनों जिलों में विकास को लेकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान छिन्दवाड़ा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ नेता गोलू नागरे प्रमुख रूप से मौजुद रहे।  
  
सांसद ने परिवहन मंत्री से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का लाभ देने के लिए किया निवेदन

भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने छिंदवाड़ा व पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ शिक्षा एवं परिवहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा की, ताकि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आवागमन की सुविधा और अधिक सुगम हो सके। सांसद बंटी विवेक साहू ने परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात के दौरान छिंदवाड़ा व पांढुर्णा जिले को प्रदेश के प्रमुख महानगरों से बेहतर बस परिवहन सेवाओं के माध्यम से जोड़ने की मांग रखी, जिससे क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने मंत्री उदय प्रताप सिंह को बताया कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को लेकर निरंतर प्रयास जारी हैं।


Share News On