Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्यार्थियों ने रंगोली से दिया तकनीकी विकास का संदेश

विद्यार्थियों ने रंगोली से दिया तकनीकी विकास का संदेश
शिक्षा
22-Sep-26
छिंदवाड़ा

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि रंगोली की थीम केवल कला तक सीमित न होकर तकनीकी शिक्षा और तकनीकी विकास से भी जुड़ी रही। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से “स्वच्छ एवं विकसित भारत”, “नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा”, “नशामुक्त समाज” तथा “महिला सशक्तिकरण” जैसे विषयों को रंगोली के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा, तकनीकी सोच और सामाजिक जागरूकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध रंगोली कलाकार श्री रजत गढ़वाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को रंगोली कला की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी तथा कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्कार रंगोली बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रतियोगिता के उपरांत विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

ग्रुप रंगोली प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम स्थान: पूर्वी साहू, स्नेहा कुलदीप एवं माधवी छिपने
द्वितीय स्थान: हर्षिता विश्वकर्मा, भूमिका गुप्ता, महक कुरैशी एवं पूर्व यादव
तृतीय स्थान: अंशी जैन, आरती बॉक्सर, साधना यादव एवं नंदिनी धुर्वे

एकल रंगोली प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम स्थान: प्राची बंदेवर
द्वितीय स्थान: वैदेही भारती
तृतीय स्थान: हर्षी गुप्ता

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को कला, तकनीकी शिक्षा, नवाचार और सामाजिक सरोकारों को एक साथ जोड़ने का अवसर प्रदान किया। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि तकनीकी शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी का भी माध्यम है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक नीलम खासकलम, सह-संयोजक राकेश कावरे तथा रंगोली कार्यक्रम प्रभारी आकांक्षा बुनकर, शाइस्ता अंसारी, श्रीमती ममता बघेल, शैली कराड़े एवं ओम कटकवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Share News On