Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राष्ट्रीय नियुक्तिों पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी बधाई

राष्ट्रीय नियुक्तिों पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी बधाई
राजनीति
23-Sep-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक तथा बृजगोपाल लोया को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह विप्लव कुमार देव को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रभारी एवं श्रीमती रेखा वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सभी नेताओं का अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। नई जिम्मेदारी से संगठन के विचारों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आशीष ऊषा अग्रवाल एवं बृजगोपाल लोया अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि दोनों नेताओं का संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का मजबूत संगठनात्मक ढांचा और समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति मध्यप्रदेश में भाजपा को निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share News On