Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आयुर्वेद अपनाओ और जीवन में खुशहाली लाओ का दिया संदेश

आयुर्वेद अपनाओ और जीवन में खुशहाली लाओ का दिया संदेश
स्वास्थ्य
12-Oct-26
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

छिन्दवाडा अपडेट

छात्राओं को स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर माल्हनवाड़ा द्वारा स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में मौसमी खाद्य पदार्थों का समय पर सेवन नहीं करना, गलत खान-पान, जंक फूड का अधिक सेवन, तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी और प्रदूषण के कारण कई प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए जीवनशैली में बदलाव करना आवश्यक है। आयुर्वेदिक पद्धतियों को अपनाकर, संतुलित आहार लेकर, नियमित व्यायाम एवं मनोरंजन के साथ पर्याप्त नींद लेने, स्वच्छता बनाए रखने और मानसिक तनाव से दूर रहकर गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग रहना चाहिए। शिविर में मासिक धर्म की अनियमितता, त्वचा विकार, श्वेत प्रदर, कृमि तथा अरुचि जैसी समस्याओं का उपचार किया गया और आवश्यक औषधियां प्रदान की गईं।
Share News On