Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में किया जागरूकता कार्यक्रम

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गर्ल्स कॉलेज में किया जागरूकता कार्यक्रम
स्वास्थ्य
12-Oct-26
छात्राओं ने दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश 

मनहित ऐप और टेली-मानस हेल्पलाइन की दी जानकारी

छिन्दवाडा अपडेट

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ.शरद मनोरे, डॉ. तुषार तल्हान, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. वर्मा तथा मनोरोग नर्सिंग अधिकारी सुश्री रुपाली यादव उपस्थित थी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आकर्षक रंगोली एवं पोस्टर बनाकर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व , तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम में छात्राओं को मनहित ऐप एवं टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 1800-891-4416 के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मानसिक तनाव , चिंता, अवसाद एवं अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के समय विशेषज्ञों से परामर्श एवं सहायता लेना महत्वपूर्ण है। टेली-मानस सेवा के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक समस्याओं से जुड़े संकोच एवं भेदभाव को दूर करना तथा जरूरत के समय सहायता लेने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना, दूसरों की भावनाओं को समझना तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों की सहायता लेना स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Share News On