Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्वास्थ्य विभाग की टीम को 91 घरों में मिले एडीज मच्छर के लार्वा

स्वास्थ्य विभाग की टीम को 91 घरों में मिले एडीज मच्छर के लार्वा
छिंदवाड़ा
08-Jul-26
12 दलों ने किया 670 घरों में लार्वा का सर्वे

छिन्दवाडा

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये बुधवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-18 राजेंद्र नगर में 120 घरों में सर्वे के दौरान 41 घरों में पाये गये लार्वा, वार्ड नंबर-23 संत रविदास के अंतर्गत 130 घरों के सर्वे के दौरान 13 घरों में पाये गये लार्वा, वार्ड नंबर-25 शिवाजी वार्ड के अंतर्गत 75 घरों के सर्वे के दौरान 13 घरों में पाये गये लार्वा, वार्ड नंबर-40 तात्या टोपे वार्ड के अंतर्गत 115 घरों के सर्वे के दौरान 10 घरों में पाये गये लार्वा, वार्ड नंबर-44 पंडित जवाहर लाल वार्ड के अंतर्गत 120 घरों के सर्वे के दौरान 07 घरों में पाये गये लार्वा, वार्ड नंबर-29 पंडित मदनमोहन मालवीय वार्ड के अंतर्गत 110 घरों के सर्वे के दौरान 07 घरों में पाये गये लार्वा, इस प्रकार कुल 12 दलों में मलेरिया सर्विलेंस वर्करों, एएनएम व शहरी आशा द्वारा कुल 670 घरों में किये गये लार्वा सर्वे के दौरान कुल 91 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।

सीएमएचओ डॉ. गोन्नाडे की अपील

सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।
Share News On