संगठन की मजबूती का आधार मंडल और बूथ स्तर की सक्रियता : शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
02-May-26
मंडल स्तरीय मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ विस्तृत मंथन
छिंदवाड़ा
प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय मासिक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में छिंदवाड़ा विधानसभा के 6 मंडलों से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक गतिविधियों, चल रहे अभियानों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ संगठन के नियमित क्रम के अनुसार किया गया, जिसके पश्चात जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी मंडलों की कार्यप्रगति की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक मंडल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्यक्रमों की स्थिति का आकलन करते हुए जहां आवश्यक हुआ वहां सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन की मजबूती का आधार मंडल और बूथ स्तर की सक्रियता है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार से जुड़ी योजनाओं—को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक कार्य नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से आमजन का विश्वास मजबूत करना है।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित सभी अभियानों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना है। साथ ही उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, पन्ना प्रमुख व्यवस्था को मजबूत करने, लाभार्थी संपर्क अभियान को तेज करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा।
बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की और स्थानीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों से भी अवगत कराया। इस पर जिलाध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समन्वय और नियमित संवाद के माध्यम से हर चुनौती का समाधान संभव है।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम आभार प्रदर्शन श्रीमती लीला बिजौलिया द्वारा किया जाकर बैठक का समापन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री कमलेश उईके, विजय पांडे, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, श्रीमती लीला बिजौलिया, नवीन बारस्कर, ओम पटेल, रमाकांत पटेल, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला कार्यालय मंत्री भारत घई, संजय पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।