लघु उद्योग भारती ने किया लघु उद्योग हित का काम: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
01-May-26
स्वास्थ शिविर में हुआ 500 श्रमिकों का उपचार
छिंदवाड़ा
उद्यमशीलता के प्रोत्साहन में हितकारी योजना बनाने में संघठन की राय महत्वपूर्ण रहती है, जिससे कि अर्थव्यवस्था का संतुलन बना रहता है।उद्यमिता का आधार श्रमिक बंधु रहते है, उनके कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार सदैव प्रयासरत है, जैसे विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री श्रमिक मानधन योजना और अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित की जा रही है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने लहगडुआ औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस और मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि लघु उद्योग भारती ने लघु उद्योग हित का काम किया है। सांसद ने श्रमिकों पर पुष्पवर्षा करते हुये उन्हे लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस और मजदूर दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी। विदित हो कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के बीच में काम करने वाले एकमात्र अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के 33 वे स्थापना दिवस में छिंदवाड़ा इकाई द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके निमित्त श्रमिक दिवस के अवसर पर विशाल स्वास्थ शिविर लहगडुआ औद्योगिक क्षेत्र में आयोजन किया गया। जिसमें 500 श्रमिकों को स्वस्थ लाभ प्राप्त हुआ।
इस दौरान लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सौरभ राय ने बताया कि हमारे लिए उद्योग केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां श्रमिकों का स्वास्थ एवं उनके परिवारों की खुशहाली हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम का मंच संचालन सचिव सुधीर शर्मा द्वारा किया गया है।
आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू व संयोजक राजेश दारा जुनेजा, जीएम डीआईसी आर एस यूएके,वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित पोफली, पप्पु ठाकुर, एमपीआईडीसी से उपेंद्र, अधीक्षण यंत्री, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सौरभ राय, सचिव सुधीर शर्मा,संकेत अग्रवाल, राहुल भसीन, वैभव माहेश्वरी और चिकित्सकगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।