बारिश के जल संग्रहण के लिए विद्यार्थियां ने किया श्रमदान
छिंदवाड़ा
03-May-26
रंगीनखापा में जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े ग्रामीण
छिंदवाड़ा
जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंर्तगत जल स्त्रोतों का स्तर बढा़ने के लिए नवांकुर संस्था अपूर्वा फाऊंडेशन ने ग्राम रंगीन खापा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में चौपाल लगाकर जल संवर्धन एवं बरसाती जल को रोकने के उपाए ग्रामीणों को बताए गए। अपूर्वा फाऊंडेशन के अध्यक्ष संजय साहू ने बताया की रंगीन खापा के ग्रामीणो के साथ मिलकर श्रम दान कर गड्ढे किए गए जिनमें बारिश का पानी इन गड्ढों के माध्यम से भूमि के अंदर जाएगा जिससे भूजल में वृद्धि होगी।

परामर्शदाता श्यामल राव ने पौधरोपण और भू जल स्तर बढ़ाने के उपाए बताए। सरपंच संजू गजभिए ने कहा की जुलाई माह में इस टेकड़ी को हराभरा करने के लिए खोदे गए इन ट्रंच के कंटूर पर पौधरोपण किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रस्फूटन समिति कोटलबरी के सचिव राहुल अवस्थी, प्रस्फूटन समिति रंगीनखापा के सचिव मनोज साहू, आनंद ककोड़िया, सीएमसीएलडीपी के छात्र स्वाती सार्वे, लता वानखेड़े, ज्योति परमार, शिवांगी साहू, जमुना भलावी, सुभम शर्मा, आलोक टांडेकर, अमित बरखानिया, कामेश सूर्यवंशी,मयूर पटेल का सराहनीय सहयोग रहा ।