ऑधी-तूफान में गरीब के घर पर गिरा पेड़, शासन से मांगी सहायता
छिंदवाड़ा
03-May-26
छिंदवाड़ा
शनिवार की शाम आए आंधी तूफान के कारण कई जगह पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई तो कई जगह जन-धन हानि की खबरें भी आई है। नागपुर नाका निवासी कमल मालवीय ने बताया कि ऑधी-तूफान से उनके निवास स्थान के पीछे लगा लगभग 100 वर्षाे पुराना कंजी का पेड़ उनके मकान पर गिर गया जिससे उन्हें काफी नुकसान हो गया है। श्री मालवीय ने बताया कि वे गरीब मजबूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। उनका घर भी कच्चा है। पेड़ गिरने से उनके घर को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होनें जिला प्रशासन से मांग की है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण हुई नुकसानी का सर्वे करवाकर उन्हे मुआवजा राशि प्रदान की जाये।
