आदिवासी विकास परिषद की कार्यकारिणी हुई भंग
छिंदवाड़ा
10-Dec-25
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंघार के द्वारा छिंदवाड़ा जिले के वर्तमान अध्यक्ष बालाराम परतेती को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इस उद्देश्य से पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया जाना सुनिश्चित किया गया है । आगामी समय में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा साथ ही सभी तहसील, ब्लाॅकों की बाॅडी का भी गठन किया जायेगा । सभी तहसील, ब्लाॅको के पूर्व अध्यक्षों से संगठन ने अपील की है कि युवा एवं अच्छे कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाये जिससे तहसील व ब्लाॅकों की जबावदारी दी जा सके । श्री परतेती को मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर जिले के समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष उमंश सिंघार के प्रति आभार व्यक्त किया है ।