शहीद लालमन के परिजनों का कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने किया सम्मान
राजनीति
17-Aug-26
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा की माटी में जन्मे देश के महान शहीद व जिले के पहले शहीद स्व. लालमन कठौते की शहादत को याद करते हुए कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर उनके परिजनों से मुलाकात कर सम्मान किया गया। इस दौरान उनके निवास नागपुर रोड़ चित्रकूट कॉम्पलेक्स के बाजू में देश के लिए शहादत देने वाले शहीद लालमन कठौते जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात् उनके परिजनों में उनकी पत्नी ललती बाई का शाल श्री फल फूल माला व मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया कि भारत पाक युद्ध में 8 वी गार्ड रेजिमेंट में पदस्थ सन् 1971 में आपरेशन कैक्टस लिली के दौरान उनकी शहादत हुईं वे जिले के पहले शहीद थे। उनकी शहादत पर हमे गर्व है। शहीद लालमन कठौते जी की पत्नी ललती बाई का स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान करने वालों में प्रमुखतः अनूप कठौते, प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धीरज घोंगे, अमित प्रजापति, विलास पाटिल, संजय पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहे।