महिला कांग्रेस राजीव भवन में 18 अगस्त को मनाएगी हरियाली तीज
राजनीति
17-Aug-26
छिन्दवाड़ा

राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में हरियाली तीज का आयोजन किया गया है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव ने बताया कि दिनांक 18 अगस्त मंगलवार को शहर महिला कांग्रेस के द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 01 बजे से प्रारंभ होगा, आयोजन में कांग्रेस परिवार की समस्त माताएं एवं बहनें उपस्थित रहेंगे। श्रीमती यादव ने कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन की महिला नेत्रियों से आग्रह किया है कि वे समय पूर्व राजीव भवन पहुंचे और हरियाली तीज के कार्यक्रम में सम्मिलित होंवे।