Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस से रमेश बेले छह वर्षों के लिए निष्कासित

कांग्रेस से रमेश बेले छह वर्षों के लिए निष्कासित
राजनीति
17-Aug-26
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने पर की कार्रवाई

छिन्दवाड़ा

पार्टी नियमों को तोड़कर लगातार कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले रमेश बेले को जिला कांग्रेस अनुशासन समिति ने 06 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। नियम विरुद्ध किए गए कार्यों की शिकायत विगत लम्बे समय से कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंच रही थी। उन्हें मौखिक रूप से समझाई भी दी गई थी कि वे पार्टी विरोधी गतिविधियों से दूर रहे, किन्तु वे नहीं माने।

विगत दिनों में भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के दिशा-निर्देशों अथवा निमयों को तोड़ने का कार्य किया। इस मामले की शिकायत जिला अनुशासन समिति को सम्पूर्ण तथ्यों व प्रमाण के साथ प्राप्त हुई, जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कांग्रेस की जिला अनुशासन समिति ने रमेश बेले को तत्काल प्रभाव से 06 वर्षों के लिए निष्कासित किया है।
Share News On