Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कलेक्टर ने बिछुआ और चांद में पटवारियों के साथ बैठकर समझी प्रक्रिया

कलेक्टर ने बिछुआ और चांद में पटवारियों के साथ बैठकर समझी प्रक्रिया
छिंदवाड़ा
09-Oct-26

स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर की पहल

डाउट दूर किए और सिखाईं कार्य की बारीकियां 

कल तहसील अमरवाड़ा और हर्रई क्षेत्र का दौरा करेंगे कलेक्टर



छिन्दवाडा अपडेट

जिले में स्वामित्व योजना के प्रभावी एवं बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने मैदानी स्तर पर पहल तेज कर दी है। योजना के तहत स्वामित्व पंजीयन की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने शुक्रवार को तहसील बिछुआ एवं चांद के पटवारियों से अपने समक्ष में स्वामित्व पंजीयन की पूरी प्रक्रिया करवाई और स्वयं भी समझी। इस दौरान उन्होंने पटवारियों की शंकाओं का समाधान किया तथा कार्य के प्रत्येक चरण की बारीकियों से अवगत कराते हुए प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वामित्व योजना का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए आवश्यक है कि मैदानी अमला प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखे और प्रत्येक चरण को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सावधानीपूर्वक पूरा करे। पंजीयन कार्य में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने और पटवारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस पहल का उद्देश्य तकनीकी एवं प्रक्रियागत डाउट दूर कर स्वामित्व पंजीयन के कार्य में गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में कलेक्टर शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को तहसील अमरवाड़ा एवं हर्रई क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने तथा पटवारियों को आवश्यक मार्गदर्शन देने पर फोकस रहेगा।
Share News On