Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी सर्वश्रेष्ठ पांच में हुई सम्मिलित

छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी सर्वश्रेष्ठ पांच में हुई सम्मिलित
राजनीति
09-Oct-26
संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही एआइसीसी व पीसीसी से प्राप्त निर्देशों को समय पर किया पूरा

बूथ कमेटियों के साथ ही पंचायत कमेटियों पर संगठन की मजबूत पकड़ भी रही सबसे बड़ी वजह

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एकजुटता व संगठित परिश्रम से पाया महत्वपूर्ण स्थान



छिन्दवाड़ा अपडेट

जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा ने कमलनाथ एवं नकुलनाथ के मार्गदर्शन में मप्र कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक जिलों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। संगठन ने सौ प्रतिशत कार्यों को समय पर पूर्ण कर शीर्ष पांच में जगह बनाई है। दरअसल एआइसीसी व पीसीसी के द्वारा प्रदेश स्तर से लगातार प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यों का मूल्यांकन किया जा रहा है जिसमें बूथ कमेटियों, पंचायत कमेटियों पर कांग्रेस की सक्रियता, एआइसीसी व पीसीसी से प्राप्त होने वाले दिशा-निर्देश, संगठन से जुड़े महत्वूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करना सहित अन्य कार्य सम्मिलित है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व संगठन महासचिव गुरूचरण खरे ने संयुक्त बयान में बताया कि छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने मप्र में सर्वश्रेष्ठ पांच (टॉप फाइव) में अपनी जगह सुनिश्चित की है। कांग्रेस के संगठनात्मक दृष्टि से मप्र में 72 जिले हैं इनमें शीर्ष पांच में शामिल होना जिला कांग्रेस के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष,बूथ स्तर के पदाधिकारी, पंचायत स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा, संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के साथ ही अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम, निष्ठा और संगठन के प्रति सच्चे प्रेम का परिणाम है। आगामी दिनों में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी जन-जन की आवाज बनकर जनसमस्याओं के निदान की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा की यह उपलब्धि कांग्रेस परिवार के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम की श्रेष्ठ उपलब्धि है। कांग्रेस हर उस मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाएगी जिससे जिला, विधानसभा, नगर, ग्राम व कस्बों की जनता जूझ रही है, ताकि समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक तेज होंगी और संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा। श्री ओकटे ने जारी बयान के अंत में कहा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रत्येक पदाधिकारी व प्रत्येक कार्यकर्ता से आग्रह किया कि सभी के सहयोग से छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने मप्र के समस्त जिलों में टॉप फाइव में स्थान हासिल किया है यह निश्चित ही हर्ष का विषय है और हमें प्रेरणा देता है कि मन लगाकर पूरी ईमानदारी से कार्य किए जाएं तो हर उस स्थान को हासिल किया जा सकता है जहां पहले चुनौती नजर आती है।  
Share News On