स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही पर 25 और नियमित पटवारी निलंबित
छिंदवाड़ा
09-Oct-26
अब तक कुल 36 नियमित पटवारी निलंबित किए जा चुके हैं

छिन्दवाडा अपडेट
स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही पर गुरुवार को 25 नियमित पटवारियों को निलंबन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिन्हें आज कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्यों में लापरवाही पर 11 नियमित पटवारी पूर्व से निलंबित हैं। आगे भी जिन पटवारियों द्वारा स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरती जाएगी, उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार अब तक कुल 36 नियमित पटवारी निलंबित किए जा चुके हैं। इनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी विभागीय जांच के उपरांत की जाएगी। कलेक्टर ने एक हफ़्ते के अंदर सभी की विभागीय जांच पूर्ण करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए हैं।