Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण
छिंदवाड़ा
22-Sep-26
नवस्थापित कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत किया पौधारोपण

छिन्दवाडा

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कार्यालय छिन्दवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि उक्त भवन में हाल ही में विभागीय कार्य प्रारंभ हुए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने कार्यालय की व्यवस्थाओं, आवश्यक सुविधाओं एवं कार्य संचालन की स्थिति का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर का भ्रमण कर कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था, अभिलेख संधारण, स्वच्छता तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नवीन भवन में कार्य प्रारंभ होने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री नारायन ने पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके बाद कलेक्टर श्री नारायन ने कार्यालय भवन के समीप निर्माणाधीन संयुक्त तहसील भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम छिन्दवाड़ा श्री सुधीर जैन, आयुक्त नगर निगम छिन्दवाड़ा सी.पी.राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share News On