बीएसी और सीएसी पदों पर काउंसलिंग 24 सितंबर को
शिक्षा
22-Sep-26
छिन्दवाडा

जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा के अंतर्गत बीएसी/सीएसी के पदों पर सेवाएं लेने/प्रतिनियुक्ति हेतु 24 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे स्थानीय डाईट छिंदवाड़ा में काउंसलिंग आयोजित की गई है।
काउंसलिंग में प्रतिभागी के रूप में उ.श्रे.शि./मा.शि. जो राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के पत्र 24 जून 2026 द्वारा निर्धारित अर्हताएं पूर्ण करते हैं, सम्मिलित होंगे। काउंसलिंग वरिष्ठता सूची के आधार पर होगी। निर्धारित अर्हताधारी प्रतिभागी जिन्हें काउंसलिंग में सम्मिलित होना है, वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर दोपहर 12 बजे के पूर्व उपस्थित होकर अपनी सहमति दे सकते हैं।