Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दिव्यांग की समस्या सुनने कलेक्टर ने छोड़ी कुर्सी

दिव्यांग की समस्या सुनने कलेक्टर ने छोड़ी कुर्सी
छिंदवाड़ा
11-Aug-26
जनसुनवाई में पहुंचा दिव्यांग, मिलेगी ट्राईसाइकिल 

छिंदवाड़ा

मंगलवार को सुनवाई में आए एक दिव्यांग युवक की समस्या सुनने के लिए कलेक्टर हरेन्द्र नारायण स्वयं कुर्सी छोड़कर आए। जब यह दृश्य लोगों ने देखा तो सभी ने कलेक्टर की संवेदनशीलता की प्रशंसा की। यह विषय आज दिन भर कलेक्टर कार्यालय से लेकर सोशल मीडिया और आम जनमानस में चर्चा का विषय बना रहा। दिव्यांग शंकर ट्राईसाइकिल की मांग के लिए जनसुनवाई मे आया था। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 

कलेक्टर खुद पहुंचे दिव्यांग युवक के पास

मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय की पहली मंजिल पर जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान दोनों पैरों से दिव्यांग युवक शंकर कहार अपनी शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचा, लेकिन सीढ़ियां चढ़कर पहली मंजिल तक पहुंचना उसके लिए संभव नहीं था। जब कलेक्टर हरेंद्र नारायण को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने औपचारिकता निभाने के बजाय खुद जनसुनवाई से उठकर नीचे पहुंचे और दिव्यांग युवक से मुलाकात कर उसकी समस्या सुनी।
Share News On