तिरंगे के रंग में रंगा छिंदवाड़ा, भव्य यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब
राजनीति
11-Aug-26
पोला ग्राउंड से निकली तिरंगा यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल
विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, खिलाड़ी और सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया उत्साह

छिंदवाड़ा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को दशहरा मैदान (पोला ग्राउंड) से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर हजारों नागरिक, युवा, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा और उत्साह के साथ स्वागत किया।
विद्यार्थियों और कैडेट्स में दिखा खास उत्साह
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कदम से कदम मिलाते विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का विशेष उत्साह दिखाई दिया। वहीं क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। खिलाड़ियों ने राष्ट्रप्रेम के साथ एकता और अनुशासन का संदेश दिया।
सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी बढ़ाया कारवां
यात्रा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, समाजों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता रही। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। नागरिकों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, पंडित रमेश दुबे, नथन शाह, ताराचंद बावरिया, महापौर विक्रम अहके, लखन वर्मा, रमेश पोफली, कांता ठाकुर और राजू नरोटे सहित अनेक वरिष्ठजन शामिल हुए।
जिला महामंत्री कमलेश उइके व विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी व योगेंद्र प्रताप राणा, जिला मंत्री शैलेंद्र पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा, प्रीति बिसेन, अनिल गुप्ता, भरत घई, नीलू निर्मलकर, स्मृति यादव, संजय पटेल, टीकाराम चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी यात्रा में मौजूद रहे।
राष्ट्र सम्मान का जनअभियान
तिरंगा यात्रा का आयोजन जिला संयोजक अजय सक्सेना के संयोजन तथा सहसंयोजक धर्मेंद्र मिगलानी, अभिषेक वर्मा और आनंद ‘निन्ना’ शुक्ला के सहयोग से हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष बत्रा सहित कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जनअभियान है। तिरंगा यात्रा में उमड़ी जनभागीदारी ने छिंदवाड़ा की राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित किया। आयोजकों ने यात्रा में सहयोग करने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों, कैडेट्स, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों का आभार व्यक्त किया।