कलेक्टर ने अमरवाड़ा एवं हर्रई क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
01-Jul-26
राजस्व न्यायालयों एवं जनपद पंचायत कार्यालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
छिन्दवाडा
कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने बुधवार को अमरवाड़ा एवं हर्रई क्षेत्र के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमरवाड़ा कार्यालय, न्यायालय तहसीलदार अमरवाड़ा, नायब तहसीलदार अमरवाड़ा एवं तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने कार्यालयीन कार्यप्रणाली, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, अभिलेखों के संधारण एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री नारायन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरवाड़ा के कार्यालय का भी निरीक्षण किया और विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने हर्रई स्थित न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार एवं तहसील कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हर्रई कार्यालय एवं नायब तहसीलदार न्यायालय बटकाखापा तथा संबंधित शाखाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमरवाड़ा श्री हेमकरण धुर्वे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।