माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डी.एल.एड. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम किया जारी
शिक्षा
18-Aug-26
भोपाल

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने मंगलवार को डी.एल.एड. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन जून 2026 में किया गया था।