Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
शिक्षा
13-May-26
146 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में 12 वीं पास की

छिंदवाड़ा

सीबीएसई द्वारा क्लास 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। हर साल की तरह इस साल भी विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्र -छात्राओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट से अग्रणी रहने का सिलसिला बनाए रखा एवं स्कूल की गौरवशाली परंपरा को कायम रखने का इतिहास रचाहै।

विद्यालय की छात्रा वैष्णवी सूर्यवंशी एवं अंशिका पवार 94 प्रतिशत के साथ शाला में प्रथम स्थान पर रही तो वहीं जानवी तिवारी 93.0 प्रतिशत के साथ द्वितीय और जिया वर्मा 92.0 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। जिया वर्मा ने फिजकल ऐजुकेशन में 100 में से 100 अंक हासिल किए। स्कूल के छात्र-छात्राओं में शुभ अग्रवाल ने 91.80 प्रतिशत, आराध्य साहू ने 91.2 प्रतिशत, आर्जव जैन ने 91.0 प्रतिशत, सिद्धि सूर्यवंशी ने 91.0 प्रतिशत, वंशिका पटेल ने 88.4 प्रतिशत, नम्रता राजपूत ने 88.4 प्रतिशत, आदित्य चौधरी ने 88.0 प्रतिशत एवं अपूर्व गढेवाल ने 88.0  प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर साइंस, कामर्स एवं आर्ट विषय में अच्छा प्रदर्शन किया। 

स्कूल के 146 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं जिनमें से 35 छात्र छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इंग्लिश में 161, फिजिकल एजुकेशन में 97, केमेस्ट्री में 12, फिजिक्स में 18, मैथ्स में 9, इकॉनामिक्स में 27, बायो में 5, कम्प्यूटर साइंस में 5 आईपी में 8, बिजनेस स्टडी में 16, एकांउट्स में.13, हिस्ट्री मंे 4, ज्योग्राफी में 5 एवं पॉलिटिकल साइंस में 4छात्रों ने डिक्टिंशन प्राप्त किया है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. श्रीमती विजया यादव, प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार ने बच्चांे एवं उनके अभिभावकों शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share News On