अमरवाड़ा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से हुआ 171 जोड़ों का विवाह
छिंदवाड़ा
13-May-26
हर्रई और तामिया के भी जोडे हुये शामिल, सांसद ने कहा मील का पत्थर बनी सीएम कन्यादान विवाह योजना
छिंदवाड़ा
जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है तब से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनहितैषी योजनाओं का सही क्रियान्वयन हुआ है। जिसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समाज के विकास में आज मील का पत्थर बन गया है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने अमरवाड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
अमरवाड़ा में स्थित मंडी परिसर के मैदान में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशाक्तिकरण विभाग छिन्दवाड़ा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बुधवार को 171 जोडों ने एक दूसरे का हाथ थामा। सांसद बंटी विवेक साहू ने सामुहिक विवाह समारोह में कहा कि गरीब के कल्याण के लिए निकली योजना में कन्यादान योजना भी महत्वपूर्ण है। इससे गरीब भी अपनी बेटी का विवाह बाजे गाजे और धूमधाम से सम्मान के साथ कर पा रहा है। पहले गरीब पिता को बेटी का विवाह सम्मान के साथ करने की चिंता रहती थी, पर अब इस योजना से सम्मान के साथ गरीब पिता अपनी बेटी का विवाह कर पा रहा है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों तक शासन की योजना कैसे पहुंचे इसका काम किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोडों को शुभकामनाएं दी और उन पर फूल बरसाए। सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधान संविधान और महिलाएं नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम को विधायक राजा कमलेश शाह सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। विनोद वर्मा द्वारा मंच संचालन किया गया।
प्रतिकात्मक चेक प्रदान किये
कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू, विधायक विधायक राजा कमलेश शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी 171 जोड़ों को प्रतिकात्मक चेक प्रदान किये। जिसमें प्रत्येक जोड़ों 49 हजार के प्रतिकात्मक चेक दिये गये। जिसमें कुल 83 लाख 79 हजार की सहायता राशि नवविवाहित जोड़ों प्रदान की गई।
धूमधाम से निकली बारात
इससे पहले सामुहिक विवाह समारोह स्थल मंडी परिसर के मैदान के लिए बग्घियों, घोड़ों सहित अन्य साधनों से बारात निकली। बारात में सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण उपस्थित रहे। बडी संख्या में स्थानीय नागरिक भी विवाह समारोह में पहुंचे।
इस अवसर पर यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सामुहिक विवाह समारोह में भाजपा के पुर्व महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, उत्तम ठाकुर, राजु नरोटे, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, जनपद अध्यक्ष गणेश कंगाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति प्रीति नितिन तिवारी, जिला मंत्री दीपक नेमा, शैलेन्द्र पटेल, मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा, हरीश साहू, राम नारायण धुर्वे, पार्षद नविता चौरसिया, कल्पना साहू, नीतू पटेल, संतु साहू, अर्पित श्रीवास्तव, राजकुमार बरकड़े, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य महेश इनवाती, मरकाम जी, नवीन जैन, विनोद साहू इंडिया, विश्वेन्द्र बैस, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी हेमकरण धुर्वे, सीईओ जयदेव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं घराती और बराती व बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।