मिशनरी के गढ़ में सांसद बंटी विवेक साहू के सहयोग से बना हनुमान मंदिर
छिंदवाड़ा
13-May-26
धर्मांतरण रोकने और हिंदू धर्म की रक्षा हेतु सांसद का अभिनव प्रयास
छिन्दवाड़ा
मिशनरी और धर्मांतरण के गढ़ माने जाने वाले अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम सेजा में सांसद बंटी विवेक साहू ने अभिनव पहल करते हुए हनुमान मंदिर निर्माण में सहयोग कर अधूरे मंदिर को पूर्ण कराया। हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने के उपरांत बुधवार को ग्राम सेजा पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह एवं भाजपा नेताओं ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चन किया और सत्य सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प ग्राम वासियों को दिलाया। सांसद बंटी विवेक साहू ने अपनी सांसद निधि निर्माण कार्य हेतु प्रदान की थी।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने क्षेत्रवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रलोभन देकर एवं जबरन धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर आप सभी नजर रखें। हम सब आपस में जाति पाति, ऊँचा नीचा का भेदभाव समाप्त कर हिंदू धर्म को संगठित और सशक्त बनाएं। क्षेत्र के कमजोर वर्ग और आदिवासी बंधुओं का हम सब सहयोग कर उन्हें मिशनरी द्वारा फैलाई जा रहे धर्मांतरण के कुचक्र में फंसने से बचाए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार कमजोर और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पित है और समाज के हर वर्ग को सीधा सहयोग प्रदान कर रही है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार प्रलोभन देकर और जबरन धर्मांतरण करने वाले तत्वों पर लगातार कड़ी कार्यवाही भी कर रही है। उपस्थित ग्राम वासियों द्वारा हिंदू धर्म रक्षा एवं समाज को संगठित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी,राजु नरोटे, रोहित पोफली, जिला मंत्री दीपक नेमा, नितिन तिवारी, शैलेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, सचिन नेमा, विनोद चौरसिया, विनोद साहू, मुकेश सूर्यवंशी, मंडल महामंत्री मदन वर्मा, हरिदास वर्मा, अनुभव परिहार, आशोक डेहरिया, नितेश वर्मा, गज्जु वर्मा, बलराम वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।