Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

उमरेठ में मां कर्मा और भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित

उमरेठ में मां कर्मा और भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित
छिंदवाड़ा
14-May-26
माँ कर्मा संपूर्ण वर्ग की आराध्य देवी:  बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा

माँ कर्मा ने अपनी भक्ति से समस्त देवी-देवताओं को प्रसन्न किया था, माँ कर्मा साहू समाज ही  नहीं बल्कि संपूर्ण वर्ग की आराध्य देवी है, हम सभी को उनकी आराधना करनी चाहिए। उमरेठ में माँ कर्मा और भगवान कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाना उमरेठ ही नहीं बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने उमरेठ में आयोजित पांच दिवसीय माँ कर्मा और भगवान श्री कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा एवं नौ कुण्डीय महायज्ञ के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त साहू समाज के स्वाजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनके बेटे और भाई कोे आर्शीवाद देकर लोकसभा भेजा है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण साहू समाज का वे हरदम पूर्ण सहयोग प्रदान करते रहेंगे। इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने साहू समाज के स्वाजातीय बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज जिले सहित प्रदेश भर में माँ कर्मा देवी की प्राण प्रतिष्ठा की जाकर उन्हें पूजा जा रहा है, यह साहू समाज के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर माँ कर्मा देवी और भगवान श्री कृष्ण का आर्शीवाद भी प्राप्त किया और नौ कुण्डीय महायज्ञ की यज्ञशाला की परिक्रमा भी की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता राजु नरोटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On