परासिया और जुन्नारदेव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 200 शादियां
छिंदवाड़ा
14-May-26
सांसद ने कहा अब गरीब परिवारों को सीधे मिल रहा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता खत्म हो गई है। जो गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी करने के लिए लाखों का कर्ज लेकर तमाम व्यवस्थाएं किया करते थे। अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना लागू होने के बाद से बेटियों की शादी करने की चिंता खत्म हो गई है। अब सभी गरीब परिवारों की सभी चिंताओं को भाजपा सरकार ने अपने कंधों पर ले लिया है।
उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने परासिया एवं जुन्नारदेव में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत छिंदवाड़ा व पांढुर्णा सहित पूरे प्रदेश की निकायों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, यह योजना गरीब परिवारों के लिए संबल के रूप में काम कर रही है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि आदिवासियों सहित गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ आदिवासियों और गरीब परिवारों को मिल रहा है। पहले की कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासियों और गरीबों को योजनाओं का सीधा लाभ न देते हुए बिजौलियों की मदद से दिया जाता था। बिजौलियों के कारण आदिवासियों और गरीबों तक चंद रूपए ही पहुँच पाते थे। लेकिन अब नरेन्द्र मोदी की सरकार में हर योजना का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुँच रहा है।
परासिया एवं जुन्नारदेव में हुए 200 जोड़ों के विवाह
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत परासिया एवं जुन्नारदेव में सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जिसमें परासिया में 100 एवं जुन्नारदेव में 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह संपन्न हुए। सांसद बंटी विवेक साहू ने परासिया एवं जुन्नारदेव के नवविवाहित कुल 200 जोड़ों को आर्शीवाद व शुभकामनाएं दी। साथ ही शासन की योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़ों को 49 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित करते हुए उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बारात में भी शामिल हुए सांसद
परासिया एवं जुन्नारदेव में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पूर्व दोनों नगरों में दूल्हों की सामूहिक बारात निकाली गई, जिसमें घोड़ों और बग्गियों में सवार होकर बैंड बाजे के साथ बारात निकली। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण बाराती के रूप में शामिल होते हुए। जनप्रतिनिधिगण बारात लेकर सामूहिक विवाह स्थल पहुँचें जहां पर घरातियों द्वारा बारातियों का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता राजु नरोटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, विधायक सोहन वाल्मीक, सुनील उईके, जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी, उपाध्यक्ष जमील खान, उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर, चांदामेटा अध्यक्ष गोविंद बजोलिया, उपाध्यक्ष अमजद खान, न्यूटन चिखली अध्यक्ष अनुपम राय, उपाध्यक्ष संतलाल यादव, बड़कुही अध्यक्ष भरत डेहरिया, जिला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी, पूनम उईके, विवाह आयोजन समिति सदस्य ज्योति डेहरिया, दविंदर बल्लू नागी, एसडीएम शुभम यादव, जनपद सीईओ वर्षा झरिया, सीएमओ योगेश बट्टी, भरत गजबे, रंजीत अहके और श्रद्धा मरावी, जुन्नारदेव जनपद अध्यक्ष सविता बोसम, जुन्नारदेव नपा अध्यक्ष रमेश सालोडे, दमुआ नपा अध्यक्ष किरण खातरकर, जुन्नारदेव जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, जुन्नारदेव नपा उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, दमुआ नपा उपाध्यक्ष सुरेश बबुआ कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी, योगेश साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, एसडीएम कामिनी ठाकुर, सीईओ रश्मि चौहान, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।