Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

लायंस क्लब ने लगाया निशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच शिविर

लायंस क्लब ने लगाया निशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच शिविर
छिंदवाड़ा
14-May-26
छिंदवाड़ा

लायंस क्लब छिंदवाड़ा ग्रेटर द्वारा आज पुराना बैल बाजार स्थित डॉ. साहू क्लीनिक में निशुल्क मधुमेह (शुगर) एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 70 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान मरीजों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर निशुल्क जांच की गई तथा वहां उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी देते हुए उचित चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. गणेश प्रसाद साहू एवं डॉ. मयंक कुमार साहू द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को आवश्यक सलाह दी गई। शिविर में लायंस क्लब छिंदवाड़ा ग्रेटर के पूर्व गवर्नर लायन अशोक गुप्ता, लायन निर्मल जायसवाल, लायन एड अजय पालीवाल लायन योगेश पटेल श्री जितेंद्र कुमार साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आदित्य यादव का विशेष योगदान रहा। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर जनहित में स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।
Share News On