Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गांवों में चलाया जा रहा सर्पदंश जागरूकता अभियान

गांवों में चलाया जा रहा सर्पदंश जागरूकता अभियान
छिंदवाड़ा
01-Aug-26
छिन्दवाडा 

म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सर्पदंश से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव एवं जनजागरूकता अभियान विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम छिंदढ़ाना (हिरदागढ़) में आयोजित किया गया। नवांकुर योजना अंतर्गत कार्यरत दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष बुनेश राजबैठे के नेतृत्व में ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष बुनेश राजबैठे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सावधानी ही सुरक्षा है। उन्होंने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल मरीज को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना चाहिए तथा झाड़-फूंक जैसी भ्रांतियों से बचना चाहिए। उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान खेतों एवं घरों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक बामने, कोषाध्यक्ष धन्नू नागवंशी, भूरेलाल कायदा, महेश दर्शमा, जुगरसिंह बैठे,  हरेसिंह बैठे, मुन्नालाल लोबो, श्रीमती रामबाई कायदा, श्रीमती सुकरती बैठे, श्रीमती कमलबती लोबो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Share News On