विद्या भूमि स्कूल ने स्केटिंग खिलाड़ियों ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
खेल
16-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

स्केटिंग के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करते हुए विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की छात्र- छात्राओं ने रोलर स्केटिंगमें 1 घ्ंाटा 20 मिनिट तक लगातार स्केटिंग का कारनामा कर फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्डस दुबई, बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस यूरोपीय यूनियन में नाम दर्ज कराया। जो एक अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर विद्या भूमि के प्रांगण में 30 स्केटर्स ने बिना रुके हाथों में तिरंगा लेकर स्केटिंग करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। एफोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्डस दुबई, बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस यूरोपीय यूनियन द्वारा इस उपलब्धि को मान्यता प्रदान करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रेषित किए गए हैं।
इस समूह में अनुश्री टेकाम, आदित्य बेलवंषी, नित्या पवार, याषिका चापले, वेद येरपुड़े, अथर्व चौरसिया, असद मंसूरी, राजेश्वरी टेकाम, वैष्णवी वत्स, अर्चित रघुवंशी, रिशांक विश्वकर्मा, वंशिता राय, युवराज शर्मा, दिव्यांशु वत्स, अक्षत साहू, हिमांक पवार, शालीन नंदनवार, विधि रघुवंशी, सानिध्य धुर्वे, वेदांश येरपुडे, अर्क शुक्ला, नक्ष धार्मिक, विराट मौर्य, पंक्ति मौर्य, छायांक शाह परतेती, भाविका परतेती, वेद राय, आरुश मडके, कायना सावला और प्रयांन गजभिए ने इस गौरवषाली उपलब्धि को अपने शानदार प्रदर्शन से इसेे अर्जित किया।
विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव एवं चैयरमैन डॉ. शेषराव यादव, तकनीकी निदेषक विशेष यादव,एवं समस्त विद्या भूमि परिवार ने विश्व रिकार्ड बनाने वाली इस उपलब्धि पर सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं कोच सचिन कोमजवार को हार्दिक बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।