गायत्री परिवर का इंदिरा आवास कॉलोनी में विराट सद्भाव दीपयज्ञ सम्पन्न
धर्म
16-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

गायत्री शक्तिपीठ छिन्दवाड़ा के तत्वावधान में इंदिरा आवास कॉलोनी में विराट सद्भाव दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी अशोक माहोरे के मुख्य आतिथ्य एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति स्वरूपा वेदमाता गायत्री एवं देवी दुर्गा की स्तुति से हुआ। इसके पश्चात 251 दीपों से युक्त विराट दीपयज्ञ किया गया। उपस्थित सभी साधकों ने सामूहिक गायत्री महामंत्र जप एवं शक्ति ध्यान में भाग लिया।
तहसील समन्वयक हेमन्त माहोरे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनुष्य को सदैव दिव्य गुणों एवं शुभ कर्मों के प्रति जागृत रहना चाहिए। यही सच्ची साधना है। कर्मकांड एवं संगीत मय पूजन धर्मवीर माहोरे द्वारा सम्पन्न कराया गया। गायत्री परिजनों ने दीपयज्ञ का महत्व बताते हुए कहा - जैसे एक दीप से अनेक दीप जलते हैं, वैसे ही एक सज्जन से अनेक सज्जन बनते हैं। दीपयज्ञ समाज में सद्भावना, एकता और सद्बुद्धि के प्रसार का प्रतीक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमराज माहोरे, मनोज सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी, खुशाल माहोरे, अर्जुन डेहरिया, बोधराम डेहरिया, दुर्गा सूर्यवंशी, राजेन्द्र माहोरे, राजू बिंदवारी, मनोज साहू सहित अनेक परिजनों का सक्रिय सहयोग रहा।