असली गरबा देखना हो तो पहुंचे गुजराती समाज भवन
धर्म
16-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

गुजराती समाज गरबा महोत्सव में सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गरबों की धूम है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लाइव गरबा गायन जिसमें पुणे से पधारी श्रीमती नेहा निलेश ठाकुर एवं छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध गरबा गायक जितेंद्र भाई विश्वकर्मा और हार्दिक रजानी द्वारा गुजराती गरबा की प्रस्तुति दी जा रही है जिससे गरबे में भक्ति रस और श्रद्धा अपने चरम पर है।
महिला मंडल की विशेष गरबा प्रस्तुति के दूसरे दिन आशापुरा मां के सानिध्य में विशेष शैली में सदस्यों द्वारा गरबा किया गया जिसके कारण भवन में गुजरात के अंचलों में नवरात्रि पर किए जाने वाले गरबे की झलक देखने को मिली। संस्कृति चोटलिया द्वारा मां आशापुरा का रूप धारण किया गया गरबा संयोजिका
श्रीमती नीता गोहिल, सुश्री पूर्णिमा राठौड़ तथा गरबा सदस्य श्रीमती रुक्मणी बेन चौहान, श्रीमती सुलोचना चावड़ा, श्रीमती संगीता चोटलिया, श्रीमती आशा शाह, श्रीमती पूजा मेहता, श्रीमती चारुल गोहिल, सुश्री हिमाक्षी राठौड़ अलाइशा चौहान ने भाग लिया मां आशापुरा के बारे में सुश्री ज्योति राठौड़ द्वारा समाज जनों को परिचय कराया गया।
प्रतियोगिता पूर्ण मैचिंग 35 से 40 आयु वर्ग के बीच में की गई जिसमें प्रथम स्थान श्रीमती पूजा चौहान द्वितीय स्थान पर श्रीमती निधि शाह तथा तृतीय स्थान पर श्रीमती नेहा जानी रही निर्णायक के रूप में श्रीमती रचना दुबे एवं श्रीमती रचना श्रीवास्तव रहे प्रतियोगिता प्रभारी द्वारा निर्णयकों का माता रानी के दुपट्टे से सम्मान कर स्मृति चिन्ह के रूप में मां अंबे की छवि भेट की गई।