Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मां के मंदिरों में माथा टेकने पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू

मां के मंदिरों में माथा टेकने पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू
राजनीति
16-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरों और दरबारों में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मंदिरों और दरबारों में मौजुद श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने मंदिरों और दरबारों में पहुंचकर मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि वे समस्त जिलेवासियों को सुख, समृध्दि और अच्छी सेहत का आर्शीवाद दे। सभी केे जीवन की सभी बाधाएं दूर हो और सभी को अपनी मेहनत का उचित फल मिले। मां दुर्गा के आर्शीवाद से सभी का जीवन अनुशासित और शांतिपूर्ण बना रहे। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने तामिया, न्यूटन चिखली, परासिया सहित अन्य गांवों में मां दुर्गा के मंदिरों और दरबारों में पहंुचकर दर्शन कर पूजन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यक्रर्तागण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
Share News On