Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मॉ राज राजेश्वरी मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने किया सुहागले

मॉ राज राजेश्वरी मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने किया सुहागले
छिंदवाड़ा
16-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

वार्ड नंबर 41 शक्ति नगर में स्थित मॉ राज राजेश्वरी मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष नवरात्र पर्व का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है । इस अवसर पर शकुन शेरसिंग मोखलगाय परिवार एवं वार्ड पार्षद चंद्रभान देवरे परिवार द्वारा महिलाओं की सुहागलों का आयोजन किया गया । इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां राजराजेश्वरी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा तथा श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का विशेष संगम देखने को मिला।

Share News On