लापरवाही पर 6 और नियमित पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
छिंदवाड़ा
08-Oct-26
25 नियमित पटवारियों को निलंबन के लिए नोटिस जारी
32 परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने के लिए नोटिस जारी

छिन्दवाडा अपडेट
स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही पर गुरुवार को और 6 नियमित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लापरवाही पर 5 नियमित पटवारी पूर्व से निलंबित हैं, इस तरह कुल 11 नियमित पटवारियों को निलंबित किया गया है।
इनके अलावा 25 नियमित पटवारियों को भी निलंबन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 32 परिवीक्षाधीन पटवारियों को सेवा से बर्खास्त करने हेतु अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। बर्खास्तगी का आदेश भी इन पटवारियों को जल्द तामील करा कर इनके बस्ते वापस लेने की कारवाई की जा रही है। आगे भी जिन पटवारियों द्वारा स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरती जाएगी, उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।