Home News Helpline Classified Jobs About Contact

80 लाख की जमीन खरीदी के मामले में पटवारी याचना सोनी को नोटिस

80 लाख की जमीन खरीदी के मामले में पटवारी याचना सोनी को नोटिस
छिंदवाड़ा
08-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

छिंदवाड़ा नगर तहसील में पदस्थ पटवारी याचना सोनी के नाम से जुड़ी करीब 80 लाख रुपये की जमीन खरीदी का मामला अब प्रशासनिक जांच के दायरे में आ गया है।

इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने और मामले में कुछ बिंदु संदिग्ध पाए जाने के बाद एसडीएम छिंदवाड़ा ने पटवारी याचना सोनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पिछले दिनों कुछ समाचार पत्रों में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था, जिसकी सम्पूर्ण जांच के लिए अब नोटिस जारी कर पटवारी याचना सोनी से जवाब तलब किया गया है। यदि अनुमति प्राप्त करने अथवा आय से अधिक संपत्ति के मामले में जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो याचना सोनी के विरुद्ध एफआईआर भी की जा सकती है। ऐसा होने पर याचना सोनी की सेवा से बर्ख़ाश्तगी तय मानी जा रही है।
Share News On