Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस ने “काला दिवस” मनाकर किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस ने “काला दिवस” मनाकर किया विरोध प्रदर्शन
राजनीति
08-Oct-26
महात्मा गांधी चौक पर धरना देकर जताया विरोध

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी पर जताया विरोध

छिन्दवाड़ा अपडेट

भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों व तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस ने काला दिवस मनाया।  कांग्रेस ने रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से हाथों में काली पट्‌टी बांधकर रैली के रूप में निकले कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली दशहरा मैदान से होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर विरोध प्रगट किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और दिल्ली में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को जंतर-मंतर पर जाने से रोकना। नेता विपक्ष राहुल गांधी व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य सांसदों की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण नारे लगाते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचे। कांग्रेस के उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के सांसदों द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए निकले मार्च को बलपूर्वक रोका गया और सभी से अभ्रदता की गई जिसके विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया है।

आयोजित धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने एकतरफा निर्णय लिये हैं। चुनावों में मनमानी की है जिसकी सत्यता भी प्रमाणित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कभी भारत का निर्वाचन आयोग विश्व का सबसे भरोसेमंद आयोग हुआ करता था, लेकिन आज विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। क्योंकि किसी एक राजनीतिक दल के इशारों पर काम करने वाला आयुक्त नहीं बल्कि पार्टी का पदाधिकारी होता है। आयोजित धरना प्रदर्शन में पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे।

आयोजित धरना प्रदर्शन को किरण चौधरी, पूर्णिमा वर्मा, सरला सिसोदिया श्रीवास्तव, अरूणा तिलंते, सुरेश कपाले, पप्पू यादव, चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह व प्रबल सक्सेना ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, शहर महिला कांग्रेस, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, कांग्रेस धर्म प्रकोष्ठ सहित समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On