Home News Helpline Classified Jobs About Contact

युवा स्वयंसेवकों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ

युवा स्वयंसेवकों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ
शिक्षा
30-Sep-26
छिंदवाड़ा अपडेट

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत अशोक लीलैंड ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट लिंगा छिंदवाड़ा में 6 दिवसीय अभिमुखी  प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए माय भारत की जिला युवा अधिकारी सुश्री सिमरन राजपूत द्वारा युवाओं को माय भारत के साथ जुड़ने एवं निरंतर रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। लेखा अधिकारी सीआर  जंघेला ने प्रशिक्षण के महत्व पर जानकारी दी। नवीन बरसकर मंडल अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किया। 

अशोक लीलैंड ड्राइवर प्रशिक्षण संस्थान के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अश्विन कुमार ने कहा कि माय भारत एवं अशोक लीलैंड ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एक ही भावनाओं को लेकर के काम कर रहे हैं। माय भारत युवाओं के समग्र विकास के लिए काम करता है वही अशोक लीलैंड ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट युवाओं में अच्छे से वाहन चलाने, लाइसेंस बनवाने, वाहन दुर्घटना कम से कम हो, लोगों की जानमाल की क्षति कम से कम हो इस पर काम कर रहा है।

कार्यक्रम में नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके, अशोक लीलैंड ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र लिंगा के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अश्विनी कुमार, मंडल अध्यक्ष नवीन बरसकर, जिला खेल अधिकारी केके चौरसिया, जिला युवा अधिकारी सुश्री सिमरन राजपूत, जिला युवा अधिकारी डिंडोरी अनघ त्रिवेदी एवं सदस्य जिला विधिक सहायता प्राधिकरण विशेष रूप से उपस्थित थे।
Share News On