Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने एसएएफ बटालियन पार्क में किया पौधारोपण

सांसद बंटी विवेक साहू ने एसएएफ बटालियन पार्क में किया पौधारोपण
राजनीति
30-Sep-26
पन्ना प्रमुख सुखमणि गुरूंग के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ पी चाय

छिन्दवाड़ा अपडेट

मंगलवार की रात को दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद बुधवार की सुबह सांसद बंटी विवेक साहू दोपहिया वाहन से ही फिर से पौधारोपण करनेे के लिए निकल पड़े थे।सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार की सुबह सेवा संकल्प अभियान के तहत छिंदवाड़़ा शहर के वार्ड क्रमांक 46 के बूथ क्रमांक 280 स्थित एसएएफ बटालियन पार्क में दोपहिया वाहन से ही पहुंचकर वार्डवासियों, भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं एसएएफ के अधिकारी व जवान के साथ पौधारोपण किया।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां वार्डवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया वहीं एसएएफ के अधिकारी व जवान में साथ में एसएएफ में आगामी विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। सांसद बंटी विवेक साहू ने बूथ क्रमांक 280 की पन्ना प्रमुख सुखमणि गुरुंग के निवास पर पहुंचकर बूथ के कार्यकर्ता और परिवारजनों और वार्डवासियों के साथ बैठकर चर्चा भी की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद वार्ड वासियों से अपील की है कि आइए हम सभी प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित छिंदवाड़ा के निर्माण में सहभागी बनें और हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर एसएएफ बटालियन पार्क में पौधरोपण के दौरान पार्षद विजय पाटिल, वार्ड प्रभारी नीलू क्षेत्री, बूथ अध्यक्ष हेमंत मरावी,अभिषेक यादव, मोंटी अग्रवाल, बिटटू मंडराह, रवि मालवी, श्रीमती मनीषा ढबाले, मनीष निर्मलकर,रंजीत मंडल, प्रमोद यादव,संजय पांचपांडे,सोनू श्रीनिवास, विशाल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी और एसएएफ के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।
Share News On