श्री हनुमान व्यायाम शाला का विशाल ईनामी दंगल 26 सितंबर शनिवार को
खेल
24-Sep-26
छिंदवाड़ा अपडेट

श्री हनुमान व्यायाम शाला गांधीगंज छिंदवाड़ा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणशोत्सव विसर्जन के अवसर परं विशाल ईनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय जगन्नाथ हाईस्कूल (लाला स्कूल), नरसिंहपुर रोड में 26 सितंबर शनिवार को दोपहर 1 बजे से किया जा रहा है। यह दंगल प्रतियोगिता का 76 वॉ वर्ष है ।
श्री हनुमान व्यायाम शाला के मीडिया प्रभारी दिनेश बंदेवार ने बताया कि इस दंगल का आयोजन स्व. बाबूलाल इवनाती, प्रेमा उस्ताद, बब्बू उस्ताद, स्व. एकलव्य इवनाती, स्व. भुरिया भाउ चाचा की स्मृति में किया जाता है। दंगल में प्रतिवर्ष अनुसार छिंदवाड़ा, सिवनी, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खण्डवा, बलिया, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़ सहित संपूर्ण भारत से पहलवान यहॉ आकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रमेश पहलवान निभायेंगे साथ ही दंगल में दंगल समिति का निर्णय मान्य होगा।
श्री हनुमान व्यायाम शाला के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो एवं संचालक भोला इनवाती ने देश एवं प्रदेश के सभी नामी गामी पहलवानों को इस दंगल में आमंत्रित किया है । दंगल समिति के सदस्य अर्जुन सिंह राजपूत, विनोद पटेल, नरेश मालवी, विनोद साहू, ईनू साहू , मनमोहन इवनाती, राजू सेंगर, सिद्धिकी भाई जान, अमित बैस, संतोष स्वर्णकार, सौरभ, अमन, पप्पू, शिवा आदि ने सभी दंगल प्रेमी बंधुुओं से समय पर उपस्थित होने की अपील की है ।