Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने रेलवे स्टेशन गार्डन में किया पौधरोपण

सांसद बंटी विवेक साहू ने रेलवे स्टेशन गार्डन में किया पौधरोपण
राजनीति
24-Sep-26
सांसद शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार कर रहे पौधारोपण

छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आमजनों को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए लगातार कार्यक्रमों में शामिल होकर पौधारोपण कर रहे है। वे इस दौरान जहा आमजनों सहित जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील कर रहे है वही लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलवा रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू छिन्दवाड़ा शहर में प्रतिदिन सुबह के समय दोपहिया वाहन से ही शहर का भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर रहे है।

सांसद बंटी विवेक साहू अपनी इस मुहिम के तहत गुरूवार की सुबह रेलवे स्टेशन छिन्दवाड़ा में दोपहिया वाहन से ही पहुंचे और रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे संगठनों के पदाधिकारियों, वार्डवासियों, भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं आगामी विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की है कि आइए हम सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा महिला मोर्चा संभाग प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह यादव के छिंदवाड़ा प्रथम नगर आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन भी किया।

इस अवसर पर इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी दीनदयाल मोहाने, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टुु मंडराह, यूनियन बैंक के डिवीजनल ब्रांच मैनेजर सांवरिया सर, स्थानीय ब्रांच मैनेजर मिथुन अमरोदे, रेलवे स्टेशन मैनेजर सुखेंदू रॉय, रेलवे हेल्थ इंस्पेक्टर आशीष अल्डक, ट्रैकमैन संगठन के नितेश दुबे, प्रहलाद यादव, जागेन्द्र सिंह सोलंकी, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती मीना दुबे, नरेद्र माहोरे, देवेन्द्र गावंडे, शंशाक चंदेल, विकाश वर्मा, रेलवे संगठनों के पदाधिकारी, यूनियन बैंक के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थेे।
Share News On