Home News Helpline Classified Jobs About Contact

न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका: बंटी विवेक साहू

न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका: बंटी विवेक साहू
राजनीति
24-Sep-26
अमरवाड़ा के अधिवक्ता संघ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

छिन्दवाड़ा अपडेट

न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, आम लोगों को सुलभ और सहज न्याय मिल सके, इसके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। अधिवक्ताओं की आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान के लिए मै हमेशा ही उनके साथ खड़े रहुंगा। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने अमरवाड़ा में अधिवक्ता संघ के नवनिर्मित भवन के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बार एसोसिएशन को नए बार रूम भवन के शुभारंभ पर अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि अमरवाड़ा बार एसोसिएशन की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा के द्वारा निर्मित बार रूम भवन का शुभारंभ गुरुवार को जिले के सांसद बंटी विवेक साहू एवं अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम कटारे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने कहा कि अमरवाड़ा में नया कचहरी परिसर तैयार किया जा रहा है। कचहरी परिसर को अन्य स्थान पर ले जाने से आम लोगों को आवागमन में असुविधा हो सकती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग से ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास होना चाहिए, जिससे आम नागरिकों को न्यायालय आने-जाने में परेशानी न हो।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम कटारे ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए बार रूम भवन की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। सांसद बंटी विवेक साहू, विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह एवं नगर पालिका परिषद के सहयोग से यह मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू और विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के द्वारा समय-समय पर बार एसोसिएशन को सहयोग दिया जाता रहा है, जिसके लिए समस्त अधिवक्ता उनके आभारी हैं। आयोजित कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शराफत हुसैन रिजवी ने भी संबोधित कर अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति तिवारी, जिले के पूर्व महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, जिला मंत्री दीपक नेमा, शैलेंद्र पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा, जिला निगरानी समिति सदस्य मुकेश सूर्यवंशी, सभापति विनोद साहू, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव, विनोद चौरसिया, अर्पित लाला, राजकुमार बरकड़े, नीतू पटेल, अमित नेमा, सुनील ठाकुर, बसंत साहू, निलेश साहू सहित वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, एच.एस. रिजवी सहित समस्त पार्षद, बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
Share News On