Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गणेश पंडालों में पहुंचा कांग्रेस सेवादल, समितियों का किया सम्मान

गणेश पंडालों में पहुंचा कांग्रेस सेवादल, समितियों का किया सम्मान
राजनीति
24-Sep-26
सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की

छिंदवाड़ा अपडेट

श्रीगणेश उत्सव पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल ने बुधवार को शहर के विभिन्न गणेश पंडालों का भ्रमण किया। सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडालों में पहुंचकर भगवान श्रीगणेश के दर्शन किए और गणेश उत्सव समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें तिलक लगाकर एवं गमछा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान सेवादल पदाधिकारियों ने भगवान श्रीगणेश से जिलेवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही जिले में अच्छी बारिश होने और किसानों सहित आमजन के लिए सुखद परिस्थितियों की प्रार्थना की।

सेवादल पदाधिकारियों ने छिंदवाड़ा के महाराजा, कलेक्टर कार्यालय के सामने गणेश उत्सव समिति, परतला के महाराजा, षष्ठी माता मंदिर के महाराजा, सिंध के राजा, मोहन नगर के राजा, भारतीय स्टेट बैंक परिवार गणेश उत्सव समिति, खजरी चौक गणेश उत्सव समिति, लालबाग का बादशाह, श्री बाल गोपाल समाज श्री गणेश उत्सव समिति, छोटी बाजार गणेश उत्सव समिति, राजपाल चौक गणेश उत्सव समिति एवं शांति कॉलोनी गणेश उत्सव समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष दीपक वाजपेयी, महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष पंचम अमरोदे, कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान, गज्जु इंदौरकर, रमेश महोरे, निशा गोहिया, सन्नो कुमरे सहित कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड एवं शहर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Share News On